उत्तराखंड में पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी, 20 नवंबर को होगा मतदान।

 




All India tv news।  उत्तराखंड राज्य के समस्त जनपदों (हरिद्वार को छोड़कर) में सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा सदस्य जिला पंचायत के रिक्त पदों/स्थानों पर उप-निर्वाचन-2025 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 20 नवंबर 2025 को सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान किया जाएगा।

उपचुनाव की तिथियां :-

अधिसूचना जारी : 11 नवंबर 2025

मतदान तिथि : 20 नवंबर 2025

मतगणना तिथि : बाद में घोषित की जाएगी



उपचुनाव के लिए व्यय सीमा :-

 1. सदस्य ग्राम पंचायत: ₹10,000

 2. ग्राम प्रधान: ₹75,000

 3. सदस्य क्षेत्र पंचायत: ₹75,000

 4. सदस्य जिला पंचायत: ₹2,00,000

उपचुनाव की जानकारी :-

उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। मतदान 20 नवंबर 2025 को होगा, और मतगणना बाद में घोषित की जाएगी।