उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा मजबूती, 287 नए डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू।

 


All India tv news। उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को जल्द ही 287 नए डॉक्टर मिलने जा रहे हैं। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आबंटित पदों का विवरण :-

 अनारक्षित (UR): 141 पद

 अनुसूचित जाति (SC): 70 पद

 अनुसूचित जनजाति (ST): 11 पद

 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 38 पद

 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 27 पद

आबंटित पदों की श्रेणियां :-

- सीधी भर्ती: 231 पद

- बैकलॉग: 56 पद

आबंटित पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया :-

- आवेदन प्रक्रिया: 20 नवंबर 2025 से 10 दिसंबर 2025 तक

- आवेदन विधि: ऑनलाइन

- आयु सीमा: 21-42 वर्ष

नियुक्ति प्रक्रिया :-

- चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा और साक्षात्कार

- तैनाती: सुदूरवर्ती क्षेत्रों में

उद्देश्य :-

- प्रदेश के प्रत्येक अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना

- आम लोगों को स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करना।