All India tv news। पिथौरागढ़ के जौलजीबी में भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर आयोजित ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनमें विकासखण्ड मुनस्यारी के विभिन्न मार्गों, ट्रैक रूट और आंतरिक सीसी मार्गों के निर्माण शामिल हैं।
मुख्य घोषणाएं :-
- विकासखण्ड मुनस्यारी अन्तर्गत ग्राम हूपली में झलूड़ी से पल्याती तक मार्ग निर्माण।
- बगीचा से धारचूला कोट ट्रैकिंग मार्ग एवं मेला स्थल का विकास कार्य।
- ग्राम पय्या पौड़ी से नालालेख शिव मंदिर तक ट्रैक रूट निर्माण।
- कालापानी से दशरथ पर्वत कुण्ड तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य।
- ग्राम सुरिंग में आन्तरिक सी०सी० मार्ग का निर्माण।
- सिमगड़ नदी भैंसकोट में आर०सी०सी० पुलिया एंव सम्पर्क मार्ग का निर्माण।
- धारचूला में सैनिक विश्राम भवन बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री के संबोधन :-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जौलजीबी मेला भारत और नेपाल की सांस्कृतिक, आर्थिक और पारंपरिक मित्रता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत-नेपाल की मित्रता और अधिक सुदृढ़ हुई है। मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के माध्यम से आगे बढ़ने के अवसरों पर जोर दिया।

