उत्तराखंड की नव्या बिष्ट ने जीता स्वर्ण पदक, उत्तराखंड का बढ़ाया गौरव।

 


 All India tv news। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की नव्या बिष्ट ने हल्द्वानी में आयोजित 23वीं स्टेट मिनी सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025 में बालिका वर्ग अंडर 13 में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। नव्या ने अपनी जोड़ीदार काव्या बोहरा के साथ मिलकर यह उपलब्धि हासिल की है।


नव्या की उपलब्धि :-

- नव्या ऐशियन ऐकेडमी की 6वीं कक्षा की छात्रा है।

- नव्या ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजी श्री दीपांक वर्मा और श्री भूपेश बिष्ट को दिया है।

- नव्या अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।


नव्या के माता-पिता :-

 नव्या के पिता श्री हेमराज बिष्ट पूर्व सैनिक हैं। नव्या की माता श्रीमती दीप्ती बिष्ट मशहूर यूट्यूबर और स्क्रूटी ट्रेनर हैं।

बधाई संदेश :-

समस्त पिथौरागढ़ क्षेत्र की ओर से नव्या बिष्ट को सपरिवार हार्दिक बधाई। नव्या को खूब पढ़ाई करने और देश-विदेश में उत्तराखंड का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं।


Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।