expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सल्ट के देवायल में निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप , हंस फाउंडेशन अस्पताल द्वारा किया जा रहा है आयोजन।



 


All India tv news। सतपुली स्थित द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल द्वारा क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। फाउंडेशन द्वारा आगामी 29 दिसंबर 2025 को देवायल (ब्लॉक सल्ट) में एक निःशुल्क आंखों, नाक, कान और गले की जांच कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

इस कैंप का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है। कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की आँखों, नाक, कान और गले की जांच की जाएगी। इसके अलावा, मरीजों को आवश्यक दवाइयां और पास के चश्मे भी पूरी तरह निःशुल्क वितरित किए जाएंगे।

आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है कि इस सुविधा का लाभ उठाएं। कैंप में आने वाले मरीजों को अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, और यदि वे पहले से मरीज हैं तो अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य है।

फाउंडेशन की ओर से एक विशेष सुविधा भी दी जा रही है। कैंप के दौरान जिन मरीजों को आंखों की सर्जरी के लिए सलाह दी जाएगी, उन्हें सतपुली अस्पताल तक लाने और वापस घर पहुँचाने की निःशुल्क परिवहन व्यवस्था भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा ही की जाएगी।

यह स्वास्थ्य कैंप 29 दिसंबर 2025 को सुबह 10:30 बजे देवायल में शुरू होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.