expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

वन विभाग सल्ट की बैठक में प्रभाग दिवस और वन्यजीव संघर्ष पर मंथन।


 


All India tv news। आज, 27 दिसंबर 2025 को विकास खंड सल्ट के ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख कंचन रावत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं - मानव-वन्यजीव संघर्ष, वनाग्नि सुरक्षा और प्रथम प्रभाग दिवस - पर गहन चर्चा और मंथन किया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य माह के अंतिम शनिवार को आयोजित होने वाले प्रथम प्रभाग दिवस की रूपरेखा तय करना और ग्रामीणों को इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने सुझाव व समस्याओं से अवगत कराने का अवसर प्रदान करना था।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रभागीय वनाधिकारी मनीष जोशी (अति० भूमि संरक्षण वन प्रभाग रामनगर), दर्जा राज्य मंत्री महेश्वर मेहरा, विधायक प्रतिनिधि व भाजपा सल्ट मंडल अध्यक्ष सुरजीत चौधरी, जिला पंचायत प्रतिनिधि सदस्य सोबन सिंह बोरा, सरपंच प्रदेश अध्यक्ष घनानंद शर्मा उपस्थित रहे।

वन विभाग की ओर से वन क्षेत्राधिकारी सल्ट बची सिंह बजेठा, धूमाकोट से निर्मल पांडे, अभियांत्रिक गौरव उप्रेती और नैनीडांडा से तपन सरकार सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न वन पंचायतों के सरपंचों, ग्राम प्रधानों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा।

अधिकारियों ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। यह बैठक वन विभाग और स्थानीय समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.