expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

उत्तराखंड की बेटी ने किया कमाल: राजकीय इंटर कॉलेज कुलसीबी की छात्रा रोशनी नेगी का राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन।

 


All India tv news। देवभूमि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सुदूर सिराढ़ गांव की रहने वाली और राजकीय इंटर कॉलेज कुलसीबी की 10वीं कक्षा की छात्रा रोशनी नेगी ने एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। रोशनी का चयन आगामी राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए किया गया है, जो 18 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित की जाएगी। वह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका वर्ग में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमचंद जोशी और पूरे स्टाफ ने रोशनी की इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

निरंतर अभ्यास और अनुशासन का परिणाम :-

विद्यालय के पीटीआई (PTI) शिक्षक वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने 'देवभूमि दर्शन' के साथ एक विशेष बातचीत में बताया कि रोशनी लंबे समय से फुटबॉल का प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने स्कूल और जिला स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। यह चयन उनके खेल कौशल, अनुशासन और अथक परिश्रम का सीधा परिणाम है। वीरेंद्र सिंह बिष्ट, जिन्होंने स्वयं रोशनी को फुटबॉल की बारीकियां सिखाकर इस खेल में पारंगत बनाया है, के मार्गदर्शन में इससे पहले भी कई छात्र-छात्राएं राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं।

पहाड़ के सरकारी स्कूलों के लिए गर्व का क्षण :-

रोशनी की यह सफलता उन सभी आलोचकों के लिए एक करारा जवाब है जो अक्सर पहाड़ के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था और वहां के बच्चों की संभावनाओं पर सवाल उठाते हैं। इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि यदि वीरेंद्र सिंह बिष्ट जैसे समर्पित शिक्षक मिल जाएं, तो सरकारी स्कूलों में भी प्रतिभाओं को तराशा जा सकता है और वे राष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेर सकती हैं।

रोशनी के पिता हरीश सिंह नेगी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता चंपा देवी सिराढ़ गांव में एक कुशल गृहिणी हैं।

समस्त क्षेत्रवासियों ने रोशनी नेगी के चयन पर खुशी व्यक्त की है और उम्मीद जताई है कि वह राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.