All India tv news। हरियाणा के अंबाला में भारतीय सेना में तैनात एक युवा अग्निवीर, मोइन खान ने अपने दफ्तर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिससे हड़कंप मच गया है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के रहने वाले 24 वर्षीय मोइन 2022 में सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में अंबाला में तैनात थे।
यह दुखद घटना उस समय सामने आई जब मोइन के परिवार वाले उनके घर पर आगामी शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। खुशियों के माहौल के बीच अचानक मिली इस खबर ने पूरे परिवार और गांव में मातम फैला दिया है।
अभी तक आत्महत्या के पीछे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह घटना एक बार फिर युवाओं और सैन्यकर्मियों में बढ़ते मानसिक तनाव के गंभीर मुद्दे को उजागर करती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोइन के परिवार में इस दुखद विदाई से गहरा सदमा है। भगवान उनके परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

