expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

जनरल स्टोर में भीषण आग, करोड़ों का सामान खाक; क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका।

  


All India tv news। रुद्रप्रयाग ज़िले की शांत केदार घाटी उस समय स्तब्ध रह गई जब चंद्रापुरी क्षेत्र में स्थित प्रतिष्ठित "नेगी जनरल स्टोर" भीषण आग की चपेट में आ गया। सोशल मीडिया और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस भयावह अग्निकांड में दुकान में रखा करोड़ों रुपये का थोक सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

नेगी जनरल स्टोर को केदार घाटी की सबसे बड़ी होलसेल दुकानों में गिना जाता था और यह क्षेत्र की स्थानीय अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख और मजबूत आधार था।

मालिक की वर्षों की मेहनत तबाह :-

प्रतिष्ठान के ऑनर, प्रवीन नेगी जी ने, वर्षों की अथक मेहनत, ईमानदारी और संघर्ष से इस बड़े व्यापारिक साम्राज्य को खड़ा किया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, उनकी दुकान केवल एक व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं थी, बल्कि सैकड़ों परिवारों की आजीविका का सहारा थी।

रोजगार का बड़ा केंद्र :-

केदारनाथ यात्रा के पीक सीज़न के दौरान और सामान्य दिनों में भी, प्रवीन नेगी ने घाटी के अनेक स्थानीय युवाओं को अपने व्यवसाय से जोड़ा, उन्हें रोज़गार के अवसर दिए और आत्मनिर्भर बनने में मदद की। इस अग्निकांड से न केवल नेगी परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है, बल्कि उन सभी परिवारों पर भी आजीविका का संकट आ खड़ा हुआ है जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस प्रतिष्ठान पर निर्भर थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.