expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

उत्तराखंड में सनसनी: कार में मिला ठेकेदार का शव, इलाके में दहशत; हत्या या दुर्घटना? पुलिस जांच जारी"।

 



All India tv news। उत्तराखंड के टिहरी जनपद से एक दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां नई टिहरी के वार्ड संख्या 9 बी के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

घटना का विवरण :-

शुक्रवार सुबह नई टिहरी में सड़क किनारे खड़ी एक कार में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को बेसुध हालत में देखा। जब पास जाकर जांच की गई, तो पता चला कि कार के अंदर मौजूद व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है। मृतक की पहचान इलाके के ही जाने-माने ठेकेदार मुकेश भंडारी के रूप में हुई है।

मौके पर पुलिस की कार्रवाई :-

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और साक्ष्य एकत्रित किए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

रहस्यमयी परिस्थितियां :-

स्थानीय निवासियों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास की स्थिति काफी संदिग्ध थी। रात के समय इलाके में काफी अंधेरा रहता है, जिसका फायदा उठाकर किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि मुकेश भंडारी वहां कब और किन परिस्थितियों में पहुचें। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.