All India tv news। एक अत्यंत दुःखद समाचार! वैराग्य और संत जीवन को समर्पित, पूजनीय साध्वी प्रेम बाईसा अब इस नश्वर संसार में नहीं रहीं। उनके देहावसान से समस्त धर्मप्रेमी समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।
साध्वी प्रेम बाईसा ने बचपन में ही वैराग्य धारण कर लिया था और अपना संपूर्ण जीवन प्रभु भक्ति, त्याग और कठोर साधना को समर्पित कर दिया। उनका सादा जीवन और ऊँचे विचार हमेशा ही भक्तों के लिए प्रेरणास्रोत रहे। धर्म के मार्ग पर चलते हुए उन्होंने अनगिनत लोगों को सही राह दिखाई।
साध्वी जी का जाना धर्म जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसे भर पाना असंभव है।
हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और इस गहरे दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार व उनके असंख्य श्रद्धालुओं को संबल प्रदान करें।


