All India tv news। त्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी (UOU) के दीक्षांत समारोह में सल्ट स्थित देघाट क्षेत्र निवासी श्री पंकज जोशी को बी.एड (विशेष शिक्षा) पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह द्वारा प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान श्री जोशी की शिक्षा के क्षेत्र में, विशेषकर विशेष शिक्षा के प्रति, लगन और समर्पण को दर्शाता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर कड़ी मेहनत और ज्ञान के उत्सव के रूप में दीक्षांत समारोह के महत्व पर जोर दिया और कहा कि यह उपलब्धि उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते लेकिन शैक्षणिक योग्यता बढ़ाना चाहते हैं।
पंकज जोशी की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, देघाट क्षेत्र के निवासियों और शुभचिंतकों ने हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। उनकी सफलता ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है और विशेष शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले अन्य छात्रों को प्रेरित किया है।

