expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में विभिन्न पदों पर भर्ती के अवसर!



All India tv news। उत्तराखंड के पवित्र धामों की व्यवस्था संभालने वाली श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने संविदा/प्रतिनियुक्ति के आधार पर विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह उन योग्य उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो देवभूमि में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं।

समिति ने कुल 10 रिक्तियों की घोषणा की है, जिनमें प्रमुख पद शामिल हैं:
  • प्रचार अधिकारी (1 पद) - लेवल-10
  • विधि अधिकारी (1 पद) - लेवल-10
  • सहायक अभियंता (1 पद) - लेवल-10
  • अनवर अभियंता (2 पद) - लेवल-7
  • सहायक लेखाकार (2 पद) - लेवल-5
  • सम्पत्ति निरीक्षक (1 पद) - लेवल-6
  • डिमोस्ट्रेटर (2 पद) - लेवल-7
इन पदों पर नियुक्तियां सामान्यतः एक वर्ष की अवधि के लिए होंगी।
आवेदन की महत्वपूर्ण जानकारी:
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्रों को रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा जा सकता है।
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 9 फरवरी, 2026 है।
नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार सीधे समिति की वेबसाइट badrinath-kedarnath.gov.in पर जा सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.