All India tv news। बोर्ड परीक्षाओं का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और छात्रों के बीच तनाव के साथ-साथ बेहतर प्रदर्शन का दबाव भी बढ़ रहा है। आज हम आपको बता रहे हैं वे "5 गोल्डन स्टेप्स" जो आपकी तैयारी को स्मार्ट बनाएंगे।
समय का स्मार्ट प्रबंधन:- अपनी दिनचर्या के अनुसार एक लचीला टाइम-टेबल बनाए। सुबह के समय कठिन विषयों (जैसे गणित या विज्ञान) पर ध्यान दें और रात में हल्के विषयों या रिवीजन को समय दें।
रिवीजन है सफलता की कुंजी:- केवल नया पढ़ना काफी नहीं है; पुराने पढ़े हुए का नियमित रिवीजन अनिवार्य है। 24 घंटे के भीतर और फिर एक सप्ताह बाद रिवीजन करने से जानकारी लॉन्ग-टर्म मेमोरी में रहती है।
पिछले वर्षों के पेपर्स का अभ्यास:- परीक्षा के पैटर्न को समझने के लिए पिछले 10 वर्षों के प्रश्न पत्रों और मॉक टेस्ट को हल करना सबसे प्रभावी तरीका है। इससे आपका आत्मविश्वास और लिखने की गति बढ़ती है।
सेहत और नींद से समझौता नहीं:- पढ़ाई के बीच 45-10 की रणनीति अपनाएं (45 मिनट पढ़ाई, 10 मिनट ब्रेक)। अच्छी याददाश्त के लिए 7 से 8 घंटे की भरपूर नींद और तनाव मुक्त रहना बेहद जरूरी है।
सोशल मीडिया से दूरी:- बोर्ड परीक्षाओं के दौरान अपने मोबाइल फोन से दूरी बना कर रखें जिससे डिस्ट्रैक्शन ना हो पाये।
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि जो छात्र इन स्टेप्स को अनुशासन के साथ फॉलो करते हैं, वे न केवल अच्छे अंक लाते हैं बल्कि परीक्षा के दौरान होने वाली घबराहट से भी बचते हैं।

