expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बंपर भर्ती: 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया।

 


All India tv news। उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी क्षेत्र में रोजगार का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों और विद्यालयों में काफी समय से रिक्त चल रहे 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है।

भर्ती की मुख्य बातें:-

पदों की संख्या:- विभाग ने कुल 2364 पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं।

आवेदन का माध्यम:- इच्छुक अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से कौशल विकास विभाग के रोजगार प्रयाग पोर्टल पर पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं।

अंतिम तिथि:- आवेदन की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 घोषित की गई है।

मानदेय:- चयनित होने वाले कार्मिकों को प्रतिमाह ₹15,000 का मानदेय दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया:- यह भर्ती आउटसोर्स के माध्यम से की जा रही है, जिसमें स्थानीय युवाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

जिलावार रिक्तियों का विवरण:-

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुसार, रिक्तियों को जनपदवार विभाजित किया गया है, जिनमें मुख्य रूप से:

पौड़ी: 340 पद

टिहरी: 268 पद

अल्मोड़ा: 254 पद

नैनीताल: 208 पद

देहरादून: 195 पद

उत्तरकाशी: 135 पद

यहाँ होगी तैनाती:

सफल अभ्यर्थियों को शिक्षा महानिदेशालय, माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षा निदेशालय, उत्तराखंड बोर्ड कार्यालय (रामनगर), एससीईआरटी (SCERT), जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों के साथ-साथ विभिन्न इंटर कॉलेजों और हाईस्कूलों में तैनात किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.