expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका: 24 और 26 फरवरी को होंगे वॉक-इन इंटरव्यू।

 



All India tv news। राजधानी देहरादून के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षकों और अन्य गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों के लिए 24 एवं 26 फरवरी 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं।

यह साक्षात्कार पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नं. 1 हाथीबड़कला, नं. 2 (सर्वे ऑफ इंडिया), बिरपुर एवं अपर कैंप, देहरादून में संपन्न होंगे।

प्रमुख पदों का विवरण:-

PGT (स्नातकोत्तर शिक्षक): इतिहास, भूगोल, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, और हिंदी।

TGT (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक): अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, और सामाजिक विज्ञान।

प्राथमिक शिक्षक (PRT): कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और बालवाटिका शिक्षक।

अन्य पद: योग शिक्षक, स्पोर्ट्स कोच, वोकेशनल ट्रेनर, स्पेशल एजुकेटर, डॉक्टर, नर्स, और काउंसलर।

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण निर्देश:-

वेबसाइट से डाउनलोड करें फॉर्म: अभ्यर्थी संबंधित विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट, जैसे पीएम श्री के.वि. नं. 1 हाथीबड़कला या के.वि. अपर कैंप, से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

ईमेल के माध्यम से भेजें: भरे हुए आवेदन पत्र को निर्धारित तिथि से पहले संबंधित विद्यालय की ईमेल आईडी पर भेजना अनिवार्य है।

साक्षात्कार के दिन: उम्मीदवारों को अपने साथ सभी मूल प्रमाण पत्र  और उनकी स्व-सत्यापित प्रतियों का एक सेट लाना आवश्यक है।

शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइट्स नियमित रूप से चेक करते रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.