expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

मर्डर केस में फंसाने की धमकी देकर ले रहा था घूस, ACB ने सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ को रंगे हाथों दबोचा।

 



All India tv news। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। मामला कोरिया जिले का है, जहाँ बचरा-पोड़ी पुलिस चौकी के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साहब के चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई नजर आ रही हैं।

पूरा मामला:- मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ ने एक ग्रामीण, सत्येंद्र प्रजापति, को एक बच्चे की मौत के मामले में मर्डर केस में फंसाने की धमकी दी थी। इस झूठे केस से बचाने के बदले साहब ने ₹50,000 की डिमांड की थी। 

ACB का जाल:- परेशान ग्रामीण ने इसकी शिकायत सरगुजा ACB टीम से की। टीम ने योजना के तहत मंगलवार (24 फरवरी 2026) को जाल बिछाया। जैसे ही पीड़ित ने ₹25,000 की पहली किश्त सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ को सौंपी, सादे लिबास में तैनात टीम ने उन्हें दबोच लिया।

बहानेबाजी और सबूत:- जब टीम ने मुनाफ के हाथ धुलवाए, तो केमिकल की वजह से उनका रंग बदल गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई। इस दौरान सब-इंस्पेक्टर ने टीम के सामने लाख बहाने बनाए, गिड़गिड़ाने की कोशिश की और खुद को बेकसूर बताया, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ACB के सख्त एक्शन के आगे उनकी एक न चली। 

सह-आरोपी भी गिरफ्तार:- इस मामले में चौकी में पदस्थ एएसआई गुरु प्रसाद यादव को भी हिरासत में लिया गया है, जो इस भ्रष्टाचार के खेल में बराबर के भागीदार बताए जा रहे हैं। 

"फिलहाल, दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना महकमे में उन अधिकारियों के लिए एक बड़ा सबक है जो वर्दी की आड़ में जनता का खून चूस रहे हैं।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.