All India tv news। हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित नवीन मंडी से डबल मर्डर की दुःखद खबर सामने आ रही है। ये हत्याएं बड़ी बेरहमी से की गई है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों के सिर और चेहरों को पत्थरों से कुचला गया है।
घटनास्थल:- बरेली रोड स्थित नवीन मंडी की गल्ला मंडी के गोदामों के पास गुरुवार सुबह दोनों के शव बरामद हुए।
वारदात का तरीका:- हत्यारों ने बेहद बेरहमी से दोनों के सिर और चेहरे को पत्थरों से कुचल दिया, जिससे उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया था।
शवों की बरामदगी:- सुबह जब श्रमिक मंडी में काम के लिए पहुंचे, तो उन्होंने खून से लथपथ शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मृतकों की पहचान:-
युवक की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। उसकी जेब से अल्मोड़ा/चंपावत के आधार कार्ड बरामद हुए हैं। युवती की उम्र लगभग 20-22 साल है और वह नैनीताल की निवासी बताई जा रही है।
पुलिस कार्रवाई:- सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी, एसपी सिटी मनोज कत्याल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
मौके से पुलिस को कुछ आपत्तिजनक सामान और नशे से जुड़ी चीजें भी मिली हैं, जिसके आधार पर प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग या आपसी रंजिश के एंगल से भी पड़ताल की जा रही है।

