expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

हल्द्वानी डबल मर्डर: गल्ला मंडी हत्याकांड का बड़ा खुलासा, युवक-युवती की हुई पहचान—अल्मोड़ा से जुड़े तार!

 

 


All India tv news। हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित नवीन मंडी की गल्ला मंडी में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां दो लहूलुहान शव बरामद हुए। हत्यारों ने बड़ी ही बेरहमी से युवक और युवती के सिर को पत्थरों से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था, जिससे शुरुआत में उनकी पहचान करना नामुमकिन लग रहा था।

मृतकों की पहचान:-

मौके पर पहुंचे एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और भारी पुलिस बल ने जांच शुरू की। पुलिस को युवक की जेब से मिले आईडी कार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर दोनों की शिनाख्त करने में सफलता मिली है:

युवक: 31 वर्षीय शुभम टम्टा (निवासी अल्मोड़ा जिला)

युवती: 19 वर्षीय लक्ष्मी पोखरिया

वारदात का मंजर:-

घटनास्थल पर मौजूद लोगों और श्रमिकों ने बताया कि सुबह जब वे काम पर पहुंचे, तो उन्होंने मंडी परिसर के अंदर खून से लथपथ शव देखे। हत्यारों ने साक्ष्य मिटाने और पहचान छुपाने के उद्देश्य से भारी पत्थरों से उनके चेहरों पर वार किए थे।

पुलिस की कार्रवाई:-

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब आसपास के CCTV कैमरों को खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह दोनों मंडी परिसर में कब और किसके साथ पहुंचे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.