expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

देवप्रयाग के पास भीषण हादसा: गंगा नदी में समाया सब्जी से लदा पिकअप, दो लोग लापता, सर्च ऑपरेशन जारी।

 




All India tv news। उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के समीप एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जहाँ सब्जी से लदा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई को पार करते हुए गंगा नदी में समा गया।

बताया जा रहा है कि यह पिकअप वाहन ज्वालापुर से कर्णप्रयाग की ओर जा रहा था। सुबह करीब 5 बजे चिलडांग के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे नदी में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों की सूचना के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया।

रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन:-

सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस और SDRF (State Disaster Response Force) की टीमें मौके पर पहुँच गईं। नदी का बहाव तेज होने के कारण सर्च ऑपरेशन में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। SDRF के गोताखोर नदी की लहरों के बीच लापता दोनों व्यक्तियों और वाहन की तलाश में जुटे हैं।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए सवार व्यक्तियों की शिनाख्त की जा रही है। फिलहाल, घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.