expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

पंतनगर यूनिवर्सिटी में 'खेल' पर संग्राम! आधी रात को खिलाड़ियों का प्रदर्शन, अल्मोड़ा की टीम ने निर्णायक समिति पर लगाए गंभीर आरोप।

 


All India tv news। पंतनगर के गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चल रहे चार दिवसीय उत्तराखंड राज्य अंतर-विश्वविद्यालयी खेल महोत्सव का समापन भारी विवाद के साथ हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी के वितरण को लेकर उपजे विवाद के बाद सोबन सिंह जीना (SSJ) विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने निर्णायक समिति पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए आधी रात तक स्टेडियम में धरना दिया।

विवाद की मुख्य वजह:-

ट्रॉफी पर तकरार:- अल्मोड़ा टीम के कोच लियाकत अली खान का दावा है कि उनकी टीम ने 110 अंकों के साथ 14 स्वर्ण पदक जीतकर एथलेटिक्स में दबदबा बनाया, लेकिन मुख्य ट्रॉफी किसी अन्य टीम (श्रीदेव सुमन विव) को दे दी गई।

पदक लौटाने की पेशकश:- गुस्से में आए खिलाड़ियों ने अपने पदक तक वापस करने की बात कही और निर्णायक समिति के सचिव की कार रोककर नारेबाजी की।

अव्यवस्थाओं का खुलासा:- खिलाड़ियों ने आयोजन में भारी अव्यवस्थाओं और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया है।

प्रशासन का पक्ष:-

विवाद बढ़ता देख आयोजन समिति के सचिव डॉ. आनंद सिंह जीना और कुलसचिव डॉ. दीपा विनय ने खिलाड़ियों से वार्ता की। प्रशासन का कहना है कि ट्रॉफी का निर्धारण ओवरऑल प्रदर्शन और मार्किंग सिस्टम के आधार पर किया गया है, जिसकी जानकारी पहले ही सभी टीमों को दे दी गई थी।

राज्यपाल द्वारा उद्घाटित इस बड़े खेल महाकुंभ में इस तरह का विवाद उत्तराखंड के खेल भविष्य और चयन निष्पक्षता पर बड़े सवाल खड़े करता है। क्या वाकई निर्णयों में पक्षपात हुआ या यह केवल नियमों की गलत व्याख्या का नतीजा है?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.