expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

खाई में गिरी अनियंत्रित कार, मौत को मात देकर निकला युवक: देहरादून-मसूरी मार्ग पर बड़ा हादसा।

 


All India tv news। देहरादून/मसूरी:
 पहाड़ों की रानी मसूरी के सफर पर निकले एक युवक के लिए शनिवार की सुबह काल बनकर आई, लेकिन समय रहते मिली मदद ने उसकी जान बचा ली। देहरादून-मसूरी मार्ग पर भट्टा गांव और मसूरी झील के बीच एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।
कैसे हुआ हादसा?
 मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, देहरादून के सैनिक कॉलोनी (रामपुर कला) निवासी निहाल गुप्ता शनिवार सुबह करीब 8 बजे अपनी कार से मसूरी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह चाणक्य गांव से ऊपर नाग मंदिर के पास पहुंचे, उनकी कार अचानक बेकाबू हो गई और पैराफिट तोड़ते हुए सीधे गहरी खाई में जा समाई। कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन गनीमत रही कि निहाल गुप्ता की जान बच गई।
रेस्क्यू ऑपरेशन और वर्तमान स्थिति:-
हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। खाई गहरी होने के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल निहाल को बाहर निकाला। 108 एम्बुलेंस के जरिए उन्हें तत्काल मसूरी उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच कर रही है कि क्या दुर्घटना तकनीकी खराबी की वजह से हुई या तेज रफ्तार के कारण।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.