expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

उत्तराखंड में उपनल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला, 13,500 कर्मियों का वेतन होगा दोगुना।

 


All India tv news। उत्तराखंड के हजारों परिवारों के लिए आज खुशियों वाली सुबह आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने प्रदेश के 13,500 उपनल (UPNL) कर्मचारियों को अब तक की सबसे बड़ी सौगात दी है। सालों से 'समान कार्य-समान वेतन' की मांग कर रहे इन कर्मचारियों के लिए अब वह सपना सच होने जा रहा है, जिसके लिए उन्होंने सड़कों पर लंबा संघर्ष किया।

मीडिया में आ रही बड़ी खबर के मुताबिक, उत्तराखंड सरकार ने उपनल कर्मियों को पक्के कर्मचारियों के समान वेतन देने के लिए विधिवत आदेश जारी कर दिए हैं। सैनिक कल्याण सचिव की ओर से जारी इस आदेश के बाद अब इन कर्मचारियों के वेतन में दोगुनी तक की बढ़ोतरी होने का रास्ता साफ हो गया है।

वेतन में भारी उछाल:- जो कर्मचारी अब तक 19,000 से 20,000 रुपये के बीच वेतन पा रहे थे, उन्हें अब करीब 41,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

किसे मिलेगा लाभ:- सरकार ने कट-ऑफ डेट में संशोधन करते हुए उन सभी कर्मचारियों को इसका पात्र माना है जिन्होंने 10 साल की सेवा पूरी कर ली है।

सीधे विभाग से अनुबंध:- इन कर्मचारियों को अब उपनल के बजाय सीधे संबंधित सरकारी विभागों के अधीन लाया जाएगा, जिससे उन्हें भविष्य में अन्य भत्तों का लाभ भी मिल सकेगा।

सुप्रीम कोर्ट का असर:- लंबे समय से कानूनी लड़ाई लड़ रहे इन कर्मचारियों के पक्ष में उत्तराखंड हाईकोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी फैसला सुनाया था, जिसे अब राज्य सरकार ने लागू कर दिया है।

सरकार के इस फैसले से न केवल कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि प्रदेश के विकास में उनका मनोबल भी बढ़ेगा। कर्मचारी संगठनों ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है और इसे अपनी बड़ी जीत बताया है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.