expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

यहां घटी रूह कंपाने वाली वारदात: चांदी के कड़ों के लिए वृद्धा का गला रेता, पैर काटकर ले गए लुटेरे।

 


All India tv news। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के कोडयाई गांव (बौंली थाना क्षेत्र) की है, जहाँ 3 फरवरी 2026 को बदमाशों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

घटना का विवरण:- 60 वर्षीय कमला देवी अपने घर से जंगल में बकरियां चराने गई थीं। जब शाम तक वह वापस नहीं लौटीं, तो उनके बेटे हंसराज ने उनकी तलाश शुरू की और जंगल में उनका क्षत-विक्षत शव मिला।

हैवानियत की हद:- लुटेरों ने पहले महिला का गला रेतकर हत्या की और फिर उनके पैरों में पहने ढाई किलो चांदी के कड़े निकालने के लिए दोनों पैर टखनों से काट दिए। कड़े लूटने के बाद आरोपी कटे हुए पैर वहीं फेंककर फरार हो गए।

लूट की कीमत:- परिजनों के अनुसार, लुटेरे चांदी के कड़ों के अलावा सोने की लोंग (नोज रिंग), कान के झुमके और अन्य आभूषण भी ले गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 13 से 14 लाख रुपये बताई जा रही है।

भारी आक्रोश और जाम:- इस नृशंस हत्या से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जस्ताना बाईपास (लालसोट-कोटा मेगा हाईवे) पर जाम लगा दिया। ग्रामीण आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक धरने पर बैठे रहे।

पुलिस कार्रवाई:- सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। बोंली पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.