राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विशाल मिश्रा बने रुद्रप्रयाग के नए DM, प्रतीक जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी।

 


All India tv news। देहरादून (12 फरवरी 2026): उत्तराखंड शासन ने गुरुवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के 11 आईएएस (IAS) और पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव रुद्रप्रयाग जिले में देखने को मिला है।

रुद्रप्रयाग को मिले नए जिलाधिकारी :-

2018 बैच के आईएएस अधिकारी विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग जिले की कमान सौंपी गई है। बाबा केदार की पावन धरा और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस जिले में विकास कार्यों को गति देना अब विशाल मिश्रा की प्राथमिकता होगी।

प्रतीक जैन को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां :-

रुद्रप्रयाग के निवर्तमान जिलाधिकारी प्रतीक जैन (IAS 2018) का तबादला करते हुए उन्हें शासन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें अब प्रबंध निदेशक, गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वह निम्नलिखित महत्वपूर्ण परियोजनाओं का कार्यभार भी संभालेंगे:

मिशन निदेशक, जल जीवन मिशन

परियोजना निदेशक, नमामि गंगे

KFW परियोजना (अतिरिक्त प्रभार)

क्यों हुआ यह फेरबदल?

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह तबादले प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए किए गए हैं। कुल 11 अधिकारियों की इस सूची में कुछ अन्य जिलों के डीएम और शासन स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।