All India tv news। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स (SCO) की भर्ती के लिए नया विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के, सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
मुख्य विवरण:-
पद का नाम:- डिप्टी मैनेजर (विभिन्न विभाग जैसे IT सिक्योरिटी, साइबर सुरक्षा, और अन्य तकनीकी भूमिकाएं)।
आवेदन की तारीख:- ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है।
अंतिम तिथि:- इच्छुक उम्मीदवार 16 मार्च 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया:- उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के माध्यम से होगा।
आवेदन कैसे करें?
योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in/web/careers पर जाकर "Current Openings" सेक्शन में इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी विज्ञापन संख्या CRPD/SCO/2025-26/25 को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
अगर आपके पास संबंधित क्षेत्र में अनुभव और आवश्यक शैक्षणिक योग्यता है, तो भारतीय स्टेट बैंक में 'रेगुलर बेसिस' पर सरकारी अधिकारी बनने का यह मौका हाथ से न जाने दें।

