All India tv news। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। आयोग ने जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा-2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
परीक्षा की पृष्ठभूमि:- विज्ञापन संख्या A-1/DR/(DSO)/S-2/2025 के तहत आयोजित इस भर्ती की लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा 2 नवंबर, 2025 को संपन्न हुई थी।
प्रवीणता सूची:- अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट में कुल 25 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
सफल अनुक्रमांक:- चयनित रोल नंबर के अभ्यर्थीयो की पूरी सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
अगला चरण:- अभिलेख सत्यापन (Document Verification)
सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों के लिए अगला पड़ाव उनके दस्तावेजों की जांच है। आयोग के सचिव अशोक कुमार पाण्डेय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार:-
तारीख:- 11 मार्च, 2026
स्थान:- उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग कार्यालय, हरिद्वार।
प्रक्रिया:- अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना होगा ताकि ऑनलाइन आवेदन में किए गए दावों का सत्यापन किया जा सके।
अंतिम चयन:-
आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम चयन सूची साक्षात्कार और अभिलेख सत्यापन के बाद प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। विस्तृत दिशा-निर्देशों के लिए अभ्यर्थी UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।


