expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

मतदाताओं के लिए बड़ी खबर! 01 अप्रैल से देहरादून में शुरू होगा मतदाता मैपिंग का महा-अभियान, BLO आएंगे आपके द्वार।

 


All India tv news। उत्तराखंड में मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने कमर कस ली है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल से पूरे प्रदेश में प्री-एसआईआर मैपिंग का सघन डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा।

मुख्य बिंदु:-

लक्ष्य और प्रगति:- प्रदेश में अब तक लगभग 85% से 87% मैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है। अब उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जहां आंकड़े कम हैं।

ASD सूची की तैयारी:- अभियान के दौरान हर बूथ पर एब्सेंट (Absent), शिफ्टेड (Shifted) और डेथ (Death) यानी ASD सूची तैयार की जाएगी, ताकि फर्जी या मृत मतदाताओं के नाम हटाए जा सकें।

2003 की सूची से मिलान:- इस प्रक्रिया में वर्तमान मतदाता सूची का मिलान वर्ष 2003 की सूची से किया जा रहा है ताकि मतदाताओं की वंशावली और सही स्थान की पुष्टि हो सके।

नई सुविधा "Book a Call":- मतदाताओं की मदद के लिए आयोग ने "बुक ए कॉल विद बीएलओ" (Book a Call with BLO) फीचर लॉन्च किया है।

मतदाता Voters Service Portal या ECI-NET मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने BLO के साथ कॉल बुक कर सकते हैं।

कॉल बुक करने के 48 घंटों के भीतर BLO स्वयं आपसे संपर्क करेंगे।

मतदाताओं के लिए अपील:-

यदि आपने अपना घर बदला है या परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु हुई है, तो उसकी जानकारी अपने क्षेत्र के बीएलओ (BLO) को अवश्य दें। राजनीतिक दलों ने भी इस कार्य में सहयोग के लिए अब तक 19,000 बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.