All India tv news। नई दिल्ली: करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने अब टेलीकॉम कंपनियों की उस मनमानी पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है, जिसके तहत महीने भर का रिचार्ज कहकर केवल 28 दिन की वैधता दी जाती थी। अब उपभोक्ताओं को 28 नहीं, बल्कि पूरे 30 दिन की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान मिलेगा।
मुख्य बातें :-
- 12 की जगह 13 रिचार्ज का बोझ खत्म:- अभी तक 28 दिन के प्लान की वजह से यूजर्स को साल में 12 के बजाय 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता था। अब पूरे 30 दिन की वैधता मिलने से साल भर में सिर्फ 12 रिचार्ज ही करने होंगे।
- संसद में गूंजा मुद्दा:- आम आदमी पार्टी के सांसद ने हाल ही में संसद में इस मुद्दे को मजबूती से उठाया था। उन्होंने तर्क दिया कि कंपनियां 30 दिन का पैसा लेकर 28 दिन की सर्विस देती हैं, जो आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ है।
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान:- केंद्रीय संचार मंत्री ने स्पष्ट किया है कि सरकार कंपनियों को 30 दिन वाले प्लान को अधिक प्रमोट और हाईलाइट करने के लिए प्रेरित कर रही है।
- TRAI का कड़ा रुख:- टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने पहले ही निर्देश दिया था कि हर कंपनी के पास कम से कम एक ऐसा प्लान होना चाहिए जो 30 दिन की वैधता दे या हर महीने की एक ही तारीख को रिन्यू हो।
यूजर को क्या होगा फायदा?
- बजट में राहत:- साल के अंत में होने वाले अतिरिक्त 13वें रिचार्ज का खर्च बचेगा।
- सरल गणना:- अब रिचार्ज की तारीख याद रखना आसान होगा क्योंकि यह पूरे महीने के हिसाब से चलेगा।
- पारदर्शिता:- उपभोक्ताओं को अब 'मंथली प्लान' के नाम पर गुमराह नहीं किया जा सकेगा।
सरकार के इस कदम से रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी दिग्गज कंपनियों को अब अपने प्लान में बदलाव करने होंगे। हालांकि कंपनियों के पास टैरिफ की कीमतें तय करने की आजादी बरकरार रहेगी, लेकिन फोकस अब 'फेयर डील' और 'पारदर्शिता' पर होगा।

