expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

गोपेश्वर के लाल स्मित बिष्ट ने बढ़ाया मान: सेना में बने लेफ्टिनेंट, 1 गोरखा रेजिमेंट में मिली तैनाती।

 


All India tv news। गोपेश्वर/चमोली: उत्तराखंड के युवाओं का भारतीय सेना के प्रति जज्बा एक बार फिर धरातल पर दिखाई दिया है। चमोली जिले के गोपेश्वर निवासी स्मित बिष्ट ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

शिक्षा और संघर्ष का सफर:-

स्मित ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर से प्राप्त की, जिसके बाद उन्होंने गुरु राम राय पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। तकनीक में रुचि होने के कारण उन्होंने ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। अपनी मेहनत के दम पर पिछले वर्ष उन्होंने सेना की टेक्निकल एंट्री शॉर्ट सर्विस कमीशन में सफलता प्राप्त की।

पासिंग आउट परेड और तैनाती:-

बीते शनिवार को बिहार के गया में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड (POP) के बाद स्मित बिष्ट आधिकारिक रूप से भारतीय सेना का हिस्सा बन गए हैं। उन्हें भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 1 गोरखा रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया गया है। स्मित की पहली तैनाती सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पठानकोट में हुई है।

परिवार में खुशी का माहौल:-

स्मित की इस उपलब्धि से उनके परिवार और क्षेत्र में हर्ष की लहर है। उनके पिता, श्री ललित मोहन बिष्ट, वर्तमान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता प्राथमिक विद्यालय लासी में शिक्षिका हैं। माता-पिता ने बेटे के कंधों पर सितारे सजाकर अपनी खुशी जाहिर की।

स्मित बिष्ट की यह सफलता चमोली के उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा है जो तकनीकी शिक्षा के साथ देश सेवा का सपना देखते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.