All India tv news। देहरादून: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षाएं 20 मार्च 2026 को संपन्न हो गई हैं। परीक्षा खत्म होने के साथ ही अब परिषद ने छात्र-छात्राओं के भविष्य के फैसले यानी कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी है।
मूल्यांकन की मुख्य बातें:-
शुरुआत की तारीख:- बोर्ड की कॉपियों की जांच का कार्य 25 मार्च 2026 से शुरू होने की संभावना है, जो अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक चलेगा।
निर्धारित केंद्र:- प्रदेश भर में मूल्यांकन के लिए कई संवेदनशील और मुख्य केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शिक्षक कॉपियां जाँचेंगे।
रिजल्ट का समय:- मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, उत्तराखंड बोर्ड द्वारा अप्रैल 2026 के अंत तक रिजल्ट घोषित किए जाने की प्रबल संभावना है।
परीक्षार्थियों का विवरण:-
इस साल उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में कुल 2,16,121 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं:
हाईस्कूल (10वीं):- 1,12,679 छात्र
इंटरमीडिएट (12वीं):- 1,03,442 छात्र
परिषद के अधिकारियों के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में पारदर्शिता और शुद्धता बनाए रखने के लिए विशेष दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। छात्र और अभिभावक आधिकारिक अपडेट के लिए परिषद की वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर नज़र रख सकते हैं।

