expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: ज्योलीकोट-भवाली मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, उन्नाव के दो पर्यटकों की मौत।

 


All India tv news। नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद से एक हृदयविदारक खबर सामने आ रही है। शनिवार सुबह ज्योलीकोट-भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर खूपी (गेठिया) के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसे का विवरण:-

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के पीतांबर नगर निवासी चार दोस्त हुंडई कार (UP78 SJ 4936) से जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। गेठिया क्षेत्र में अचानक वाहन चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे गहरी खाई में जा समाई।

हताहतों की पहचान:-

मृतक:- अंकित चौधरी और अभिराज (निवासी: पीतांबर नगर, उन्नाव)।

घायल:- अतुल दुबे (26 वर्ष) और श्याम (30 वर्ष)। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

रेस्क्यू ऑपरेशन:-

हादसे की सूचना मिलते ही तल्लीताल पुलिस, SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय ग्रामीणों और 19 कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों की मदद से रस्सियों के सहारे गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर हल्द्वानी के हायर सेंटर (सुशीला तिवारी अस्पताल) भेजा गया है।

जांच जारी:-

पुलिस प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण तेज गति या मोड़ पर नियंत्रण खोना माना जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.