All India tv news। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा, यूपीएससी सिविल सेवा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी हो चुका है। इस बार राजस्थान का दबदबा देखने को मिला है, जहाँ अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR 1) हासिल कर पूरे देश में परचम लहराया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कुल 958 उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए सिफारिश की है।
टॉपर प्रोफाइल: राजस्थान के रावतभाटा निवासी अनुज अग्निहोत्री (AIR 1) पेशे से डॉक्टर हैं और उन्होंने AIIMS जोधपुर से MBBS किया है। यह उनका तीसरा प्रयास था और वे वर्तमान में DANICS सेवा में कार्यरत हैं।
UPSC 2025 के टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची निम्नलिखित है:
रैंक उम्मीदवार का नाम राज्य/शहर :-
1. अनुज अग्निहोत्री (Anuj Agnihotri) राजस्थान
2. राजेश्वरी सुवे एम (Rajeshwari Suve M) तमिलनाडु
3. आकांश धुल (Akansh Dhull) हरियाणा (पंचकूला)
4. राघव झुंझुनवाला (Raghav Jhunjhunwala) बिहार (मुजफ्फरपुर)
5. ईशान भटनागर (Ishan Bhatnagar) मध्य प्रदेश (भोपाल)
6. जीनिया अरोड़ा (Jinia Arora)
7. ए आर रजा मोहद्दीन (A R Raja Mohadeen)
8. पाशाल सेक्रेटरी (Pakshal Secretary) मध्य प्रदेश (धार)
9. आस्था जैन (Astha Jain)
10.उज्जवल प्रियांक (Ujjawal Priyank) बिहार (वैशाली)
महिला उम्मीदवारों का प्रदर्शन:- टॉप 10 में इस बार 3 बेटियों ने अपनी जगह बनाई है। राजेश्वरी सुवे एम ने देश भर में दूसरा स्थान (AIR 2) प्राप्त किया है, जबकि ज़िन्निया ऑरोरा (AIR 6) और आस्था जैन (AIR 9) भी टॉप 10 में शामिल हैं।
चयन का विवरण: कुल 958 सफल उम्मीदवारों में से:-
सामान्य श्रेणी: 317
OBC: 306
SC: 158
EWS: 104
ST: 73
परीक्षा का सफर:-
इस परीक्षा के लिए लगभग 9.37 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से केवल 2,736 उम्मीदवार इंटरव्यू तक पहुँच पाए। अंततः 958 होनहारों ने अंतिम सूची में अपनी जगह बनाई। सरकार ने इस वर्ष कुल 1,087 रिक्तियों की घोषणा की थी, जिनमें से IAS के लिए 180, IPS के लिए 150 और IFS के लिए 55 पद शामिल हैं।
सफल उम्मीदवारों के अंक परिणाम जारी होने के 15 दिनों के भीतर UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

