All India tv news। देहरादून: उत्तराखंड के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया अपने अगले चरण में पहुँच गई है। विभाग द्वारा कक्षा 6 में प्रवेश और कक्षा 7, 8, 9 एवं 11 में पार्श्व प्रवेश (Lateral Entry) के लिए परीक्षा की तिथि और समय सारणी जारी कर दी गई है।
15 मार्च को 110 केंद्रों पर होगी परीक्षा :-
प्रदेश भर के सभी विकासखंडों में आगामी 15 मार्च 2026 (रविवार) को इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरे राज्य में 110 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, ताकि छात्रों को अपने ही क्षेत्र में परीक्षा देने की सुविधा मिल सके।
परीक्षा का समय और विवरण:-
प्रवेश परीक्षा के लिए छात्रों के स्तर के अनुसार अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है:-
कक्षा 6, 7 एवं 8 के लिए:- परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक (कुल 2 घंटे) संचालित होगी।
कक्षा 9 एवं 11 के लिए:- परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक (कुल 2.5 घंटे) रहेगा।
महत्वपूर्ण निर्देश:-
परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पूर्व अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुँचें। प्रवेश पत्र और परीक्षा संबंधी अन्य दिशा-निर्देशों के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट या अपने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
इन विद्यालयों में प्रवेश मिलना छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास का एक सुनहरा अवसर होता है, जिसके लिए हर साल हजारों छात्र अपनी दावेदारी पेश करते हैं।


