expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

सरकारी स्कूल के आर्यन ने गाड़ा सफलता का झंडा: सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए हुआ चयन।

 


All India tv news। अल्मोड़ा: कहते हैं कि अगर इरादे बुलंद हों और मेहनत सच्ची, तो संसाधनों की कमी कभी आड़े नहीं आती। जनपद अल्मोड़ा के एक छोटे से गांव के होनहार छात्र आर्यन कुमार ने इस बात को सच कर दिखाया है।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय, छाना ढौरा (ब्लॉक लमगड़ा) में कक्षा 5वीं के छात्र आर्यन कुमार का चयन देश के प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए हुआ है। आर्यन के पिता श्री कमल कुमार और उनका परिवार इस बड़ी उपलब्धि से बेहद गौरवान्वित है।

एक सरकारी विद्यालय से पढ़ाई करते हुए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) जैसी कठिन परीक्षा में सफलता पाना न केवल आर्यन की मेहनत का परिणाम है, बल्कि विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन का भी प्रमाण है। इस सफलता से पूरे लमगड़ा क्षेत्र और विद्यालय में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आर्यन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसे बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.