राजस्थान के डीग जिले से सरकारी शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। पहाड़ी उपखंड के ग्राम पंचायत धोलेट के ठेका बांस गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल समय के दौरान भारी लापरवाही देखने को मिली है। हालांकि हमारा न्यूज चैनल इस वीडियो की कोई सत्यता की कोई पुष्टि नहीं करता है।
शोर शराबे के बाद भी नहीं खुली आंख :-
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जहां एक तरफ एक निष्ठावान शिक्षक अकेले बच्चों को पढ़ाने में व्यस्त है, वहीं दूसरी तरफ स्कूल के ही दो अन्य शिक्षक बगल के कमरे में चादर तानकर गहरी नींद सो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के एक व्यक्ति ने स्कूल पहुंचकर इस पूरी घटना का वीडियो बनाया। हैरान करने वाली बात यह है कि युवक शिक्षकों के पास घूमता रहा और आवाजें भी दीं, लेकिन सरकारी वेतन पर आराम फरमा रहे इन गुरुजी की नींद टस से मस नहीं हुई।

ग्रामीणों में भारी आक्रोश :-
इस शर्मनाक घटना के सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि सरकार इन शिक्षकों को बच्चों का भविष्य संवारने के लिए मोटी सैलरी देती है, लेकिन ये स्कूल को अपना बेडरूम समझकर आराम फरमा रहे हैं। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से इन लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ तुरंत सख्त प्रशासनिक कार्रवाई करने की मांग की है।