expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

किसान के बेटे ने रचा इतिहास: चमोली के राहुल फरस्वाण भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट, पिता के निधन के बाद भी नहीं मानी हार।

 

 


All India tv news। देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की धरती ने एक बार फिर देश को एक जांबाज सैन्य अधिकारी दिया है। चमोली जिले की थराली तहसील के रतगाँव निवासी राहुल फरस्वाण भारतीय सेना में अफसर बन गए हैं। बीते शनिवार को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद राहुल ने लेफ्टिनेंट के रूप में सेना की कमान संभाली।

संघर्षों से भरा रहा सफर :-

राहुल की यह सफलता केवल उनके कड़े परिश्रम का परिणाम नहीं है, बल्कि उनकी अटूट इच्छाशक्ति की भी कहानी है। राहुल ने बताया कि मात्र छह महीने पहले उनके पिता (पूर्व ग्राम प्रधान, रतगाँव) का देहांत हो गया था। इस दुखद घड़ी में भी उन्होंने अपने लक्ष्य को ओझल नहीं होने दिया और अपने दिवंगत पिता के सपने को हकीकत में बदल दिया।

माता ने संभाली जिम्मेदारी :-

राहुल की सफलता में उनकी माता का विशेष योगदान रहा है। पिता के जाने के बाद उनकी माता ने खेती-बाड़ी और परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभाली और बच्चों की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। राहुल के बड़े भाई शिक्षक हैं और बहन होटल इंडस्ट्री में कार्यरत हैं, जो आज अपने भाई की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

शिक्षा और प्रेरणा :-

राहुल ने अपनी प्राथमिक शिक्षा श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल से और उच्च शिक्षा डी.ए.वी. पीजी कॉलेज, देहरादून से प्राप्त की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और उनकी कभी हार न मानने वाली सीख को दिया है।

आज राहुल की इस उपलब्धि से न केवल चमोली जिला, बल्कि पूरा उत्तराखंड गौरवान्वित है। एक किसान परिवार से निकलकर सेना में अधिकारी बनने तक का उनका यह सफर प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.