expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

रुद्रप्रयाग की किरन रावत ने रचा इतिहास: शिक्षिका के साथ बनीं JRF टॉपर, 4 महीने की मेहनत से लहराया परचम।

 


 All India tv news। रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में प्रदेश का मान बढ़ा रही हैं। इसी कड़ी में जनपद रुद्रप्रयाग के चोपता जाखणी गांव की किरन रावत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज ग्वेफड में हिंदी की प्रवक्ता के पद पर तैनात किरन ने UGC NET-JRF की परीक्षा उत्तीर्ण कर देवभूमि का नाम रोशन किया है।

मात्र 4 महीने की तैयारी और बड़ी जीत :-

मीडिया से बातचीत में किरन ने बताया कि उन्होंने केवल 4 महीने की कड़ी मेहनत से हिंदी विषय में JRF क्वालीफाई किया। यह उनकी लगन का ही परिणाम है कि वह इससे पहले तीन बार नेट (NET) और एक बार यूसेट (USET) की परीक्षा भी पास कर चुकी हैं। किरन वर्तमान में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा से हिंदी में पीएचडी भी कर रही हैं।

खुद भी पास हुईं और शिष्यों को भी बनाया कामयाब:-

किरन रावत केवल एक सफल अभ्यर्थी ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन मार्गदर्शक भी साबित हुई हैं। उनके मार्गदर्शन में ऑनलाइन क्लास पढ़ने वाली छात्रा प्रियंका और पद्मा ने भी अपने पहले ही प्रयास में नेट (NET) की परीक्षा पास की है।

संघर्ष से सफलता तक का सफर :-

किरन का करियर ग्राफ प्रेरणादायक रहा है:-

2018:- बाल विकास निर्भया प्रकोष्ठ में संविदा पर सेवा दी।

2019:- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में LT हिंदी के पद पर कार्य किया।

2022 से अब तक:- जीआईसी ग्वेफड में हिंदी प्रवक्ता के रूप में कार्यरत।

परिवार का मिला पूरा साथ :-

किरन अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और पति हर्षवर्धन रावत को देती हैं, जो उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। किरन के मुताबिक, उनके पति ने हर कदम पर उनका सहयोग किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस उपलब्धि के बाद से किरन के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनकी यह सफलता उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो नौकरी और परिवार की जिम्मेदारियों के साथ अपने सपनों को पूरा करना चाहती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.