All India tv news। कटक, ओडिशा:
ओडिशा के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, SCB मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आज सुबह उस समय चीख-पुकार मच गई, जब अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग के ICU में भीषण आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। इस दुखद घटना में कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गई और मरीजों को बचाने के प्रयास में अस्पताल के 11 कर्मचारी भी झुलस गए हैं।
घटना का विवरण:-
शॉर्ट सर्किट की आशंका:- शुरुआती जांच में आग लगने का कारण एयर कंडीशनिंग सिस्टम में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
हताहत:- मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के अनुसार, आग लगने के समय ICU में 23 मरीज भर्ती थे। इनमें से 7 मरीजों की मौत आग की चपेट में आने से हुई, जबकि 3 अन्य ने निकासी के दौरान दम तोड़ दिया।
कर्मचारियों की बहादुरी:- मरीजों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने की कोशिश में अस्पताल के 11 कर्मचारी भी झुलस गए हैं। घायल कर्मचारियों और अन्य 5 गंभीर मरीजों का इलाज जारी है।
सरकार की कार्रवाई:-
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना स्थल का दौरा किया और मृतकों के परिजनों के लिए 25 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। राज्य सरकार ने इस घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं।
बचाव कार्य:-
दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फिलहाल सभी प्रभावित मरीजों को अस्पताल के 'न्यू मेडिसिन बिल्डिंग' में स्थानांतरित कर दिया गया है।

