expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

उत्तराखंड ऊर्जा विभाग में बड़ा धमाका: UPCL और UJVNL के MD हटाए गए, इन अफसरों को मिली कमान।

 


All India tv news। देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने राज्य के ऊर्जा सेक्टर में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव करते हुए यूपीसीएल (UPCL) और यूजेवीएनएल (UJVNL) के प्रबंध निदेशकों (MD) को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है।

प्रमुख बदलाव और नई नियुक्तियां:-

UPCL (उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड): एमडी अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब जीएस बुधियाल को यूपीसीएल के एमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

UJVNL (उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड): एमडी संदीप सिंघल को भी उनके पद से हटा दिया गया है। इनकी जगह अजय कुमार सिंह को यूजेवीएनएल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य अफसर:- यूपीसीएल में निदेशक (परियोजना) के पद पर तैनात अजय अग्रवाल को भी पदमुक्त कर दिया गया है।

हटाए जाने का कारण और पृष्ठभूमि:-

सेवा विस्तार :- हटाए गए अधिकारियों में से अनिल कुमार और संदीप सिंघल दोनों ही सेवा विस्तार पर चल रहे थे।

18 दिन में 3 बड़े बदलाव:- पिछले 18 दिनों के भीतर ऊर्जा सेक्टर में यह तीसरा बड़ा झटका है। इससे पहले हाईकोर्ट के आदेश के बाद 27 फरवरी को पिटकुल (PTCUL) के एमडी पीसी ध्यानी को भी हटाया गया था।

अस्थायी व्यवस्था:- सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये सभी नियुक्तियां फिलहाल अस्थायी हैं और जल्द ही इन महत्वपूर्ण पदों पर नियमित चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

प्रशासनिक प्रभाव:-

इस फेरबदल का आदेश प्रमुख सचिव ऊर्जा, आर. मीनाक्षी सुंदरम द्वारा जारी किया गया है। सरकार के इस कदम को ऊर्जा निगमों की कार्यप्रणाली में सुधार और नए नेतृत्व को मौका देने के तौर पर देखा जा रहा है। इसी बीच सरकार ने सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी भी अब आर. मीनाक्षी सुंदरम को सौंप दी है, जबकि सचिव युगल किशोर पंत से यह चार्ज वापस ले लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.