expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

पहाड़ के लाल दिगंबर कुंवर का कमाल, 113 किमी की 'सूर्य देवभूमि चैलेंज' मैराथन जीत रचा इतिहास!

 



All India tv news। उत्तराखंड के युवाओं के जोश और जज्बे का लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है। इसी कड़ी में चमोली जिले के एक बेटे ने अपनी रफ्तार से इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज कर दिया है। भारतीय सेना द्वारा आयोजित 'सूर्य देवभूमि चैलेंज' मैराथन में जोशीमठ के दिगंबर कुंवर ने वो कर दिखाया, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है।

चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक के छोटे से गांव कलगोठ के रहने वाले दिगंबर कुंवर ने 113 किलोमीटर लंबी अत्यंत दुर्गम मैराथन को महज 12 घंटे में पूरा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भारतीय सेना की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के 300 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया था, लेकिन दिगंबर की रफ्तार के आगे सब पीछे छूट गए।

चुनौतियों से भरा था सफर:-

यह रेस कोई साधारण दौड़ नहीं थी। हेलंग से शुरू होकर यह मैराथन बंसीनारायण, कलगोट, रुद्रनाथ, अनसूया माता, तुंगनाथ, चोपता और देवरियाताल जैसे कठिन रास्तों से होते हुए ऊखीमठ में संपन्न हुई। बर्फ से ढकी चोटियां, मखमली बुग्याल और रिंगाल के घने जंगलों के बीच दिगंबर ने अपनी फिटनेस और अदम्य साहस का परिचय दिया।

दिगंबर की इस ऐतिहासिक जीत ने न केवल उनके गांव कलगोठ, बल्कि पूरे उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। उनकी यह सफलता आज उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है जो पहाड़ों की विषम परिस्थितियों में रहकर बड़े सपने देखते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.