All India tv news। आज सल्ट में खेल और उत्साह का शानदार संगम देखने को मिला। सल्ट की ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में एक भव्य 6 किलोमीटर मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
उत्तराखंड के सल्ट में आज स्वास्थ्य और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक मैराथन दौड़ आयोजित की गई। यह दौड़ सल्ट पब्लिक स्कूल (SPS) से शुरू होकर पोखरी तक कुल 6 किलोमीटर की थी। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ एसडीएम रिंकू बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विजेताओं की सूची:-
दौड़ के अंत में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली:
पुरुष वर्ग विजेता:-
प्रथम : नीरज नेगी (घचकोट)
द्वितीय: दिनेश चंद्र (स्याल्दे)
तृतीय: सुंदर सिंह बोरा (SPS)
महिला वर्ग विजेता:-
प्रथम: कविता तङियाल
द्वितीय: राधा
तृतीय: मीना
सल्ट ब्लॉक प्रमुख द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने स्थानीय प्रतिभाओं को एक बेहतरीन मंच प्रदान किया है। एसडीएम रिंकू बिष्ट ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


