All India tv news। उत्तराखंड के रुड़की से इस वक्त की एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। आज रविवार, 12 अप्रैल की रात करीब 9:00 से 9:30 बजे के बीच देहरादून रोड पर स्थित मालवीय चौराहा और बीएसएम तिराहा के बीच एक मोबिल ऑयल और बैटरी की दुकान में भीषण आग लग गई।
आग की लपटें और रेस्क्यू ऑपरेशन :-
आग इतनी भयानक है कि उसकी लपटें दूर-दूर तक देखी जा सकती हैं। दुकान में भारी मात्रा में मोबिल ऑयल और बैटरियां होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर पहुँच चुकी हैं। राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
अफरा-तफरी का माहौल :-
इस घटना के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के क्षेत्र को खाली कराया जा रहा है। गनीमत यह है कि अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक होने की आशंका है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

