All India tv news। उत्तराखंड के पंतनगर स्थित प्रसिद्ध गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्म शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगर आप भी देश के प्रतिष्ठित कृषि विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक (B.Sc.), स्नातकोत्तर (M.Sc./MBA) और पीएचडी (Ph.D) डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विज्ञान संकाय से 12वीं की परीक्षा दे चुके या उत्तीर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं के लिए कृषि और संबंधित क्षेत्रों में करियर बनाने का यह एक बेहतरीन मौका है।
मुख्य जानकारियां:-
कोर्सेज:- बीएससी (ऑनर्स) कृषि, एमएससी, एमबीए और विभिन्न पीएचडी प्रोग्राम।
पात्रता:- 12वीं (साइंस) उत्तीर्ण या अंतिम परीक्षा दे चुके छात्र स्नातक के लिए पात्र हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि:- 30 अप्रैल 2026
इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। समय का ध्यान रखें, क्योंकि 30 अप्रैल के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक विस्तृत जानकारी और प्रॉस्पेक्टस के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।

