expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

उत्तराखंड के इस जिले में स्कूलों की बदलेगी सूरत: 11 जर्जर विद्यालयों के लिए 84.15 लाख का बजट जारी।




All India tv news। उत्तराखंड के टिहरी जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से जर्जर भवनों और टपकती छतों के बीच पढ़ाई करने को मजबूर छात्रों को अब जल्द ही इन समस्याओं से निजात मिलने वाली है। शासन ने जिले के 11 जर्जर स्कूलों के कायाकल्प के लिए 84.15 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है।
टिहरी जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और बच्चों को सुरक्षित माहौल देने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिले के विभिन्न ब्लॉकों में स्थित 11 सरकारी स्कूलों की मरम्मत और जीर्णोद्धार के लिए 84 लाख 15 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
इस योजना के तहत जिले के छह प्रमुख ब्लॉकों में मरम्मत कार्य किया जाएगा:
  • थौलधार और प्रतापनगर
  • जौनपुर और देवप्रयाग
  • जाखणीधार और भिलंगना
इन ब्लॉकों के चिन्हित स्कूलों में निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ग्रामीण निर्माण विभाग (RWD) को सौंपी गई है। विभाग जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मरम्मत का काम शुरू करेगा।
छात्रों को मिलेगा बेहतर माहौल:-
बता दें कि इन विद्यालयों के भवन काफी पुराने और जर्जर हो चुके थे। बरसात के समय छतों से पानी टपकने के कारण कक्षाओं में बैठना मुश्किल हो जाता था, जिससे पठन-पाठन पर बुरा असर पड़ता था। अब बजट जारी होने से न सिर्फ इमारतों को मजबूती मिलेगी, बल्कि बच्चों को एक सुंदर और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल भी मिल सकेगा।
इस पहल से स्थानीय अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर है। अब देखना यह होगा कि ग्रामीण निर्माण विभाग कितनी तेजी से इन कार्यों को पूरा करता है ताकि छात्रों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.