All India tv news। अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने अल्मोड़ा दौरे के दौरान जनपद को ₹138 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी है। इस दौरान उन्होंने कुल 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इस विकास पैकेज में सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय को एक नया और आधुनिक प्रशासनिक भवन भी मिल गया है, जिसका मुख्यमंत्री ने विधिवत उद्घाटन किया। नया प्रशासनिक भवन बनने से विश्वविद्यालय के कामकाज में तेजी आएगी और छात्रों को प्रशासनिक कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
समारोह को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के सीमांत और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन 17 योजनाओं के धरातल पर उतरने से अल्मोड़ा में बुनियादी ढांचे, सड़कों और शिक्षा के स्तर में बड़ा सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी शिलान्यास की गई योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के सख्त निर्देश भी दिए।

