expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

सल्ट के श्री शांताकारम हनुमत मन्दिर में सुंदरकांड व चालीसा पाठ से वातावरण हुआ भक्तिमय, हर मंगलवार को होगा पाठ का आयोजन।

 


सल्ट (अल्मोड़ा): 
सल्ट क्षेत्र के अंतर्गत मौलेखाल- रामनगर मार्ग पर स्थित श्री शांतकारम हनुमत मंदिर में आज से भक्तिमय वातावरण के बीच सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के पाठ का भव्य शुभारंभ हुआ। स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मंदिर परिसर बजरंगबली के जयकारों से गुंजायमान रहा।




मंदिर समिति और स्थानीय भक्तों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया है कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रत्येक मंगलवार को मंदिर में विशेष भजन-कीर्तन के साथ सुंदरकांड का पाठ नियमित रूप से किया जाएगा।
इस धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन मन्दिर संरक्षक डॉ. पुष्कर बिष्ट , पुजारी टिकरचंद रिखाड़ि,  ठाकुर दत्त रिखाड़ि, बसंती देवी, गीता देवी, भावना रिखाड़ि, वीनीत रिखाड़ि, आयुष, बसंती देवी रिखाड़ि, लक्ष्मी रिखाड़ि, लक्ष्मी देवी, कलावती रिखाड़ि, लता देवी रिखाड़ि, गरिमा रिखाड़ि, निकिता रिखाड़ि, ऋषभ रिखाड़ि, आरुषि रिखाड़ि,रक्षिता रिखाड़ि व क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण उपस्थित रहे। पाठ के समापन पर उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। ग्रामीणों का मानना है कि इस तरह के सामूहिक आयोजनों से नई पीढ़ी में संस्कारों का संचार होगा और क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.