expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

टिहरी की शालिनी राणा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय आइस स्टॉक प्रतियोगिता में जीते 2 कांस्य पदक।

 


All India tv news। उत्तराखंड की बेटी शालिनी राणा ने राष्ट्रीय आइस स्टॉक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश और टिहरी गढ़वाल का नाम रोशन किया है। शालिनी उत्तराखंड की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने नेशनल स्तर पर इस खेल में दो पदक अपने नाम किए हैं।

शालिनी राणा टिहरी गढ़वाल जनपद की तहसील प्रतापनगर के ग्राम चौंधार की निवासी हैं। उनके पिता पूर्व सैनिक श्री राम सिंह राणा और माता श्रीमती सरिता राणा हैं। वर्तमान में उनका परिवार देहरादून में निवास करता है।

टिहरी की बेटी बनीं प्रेरणा :-

शालिनी की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी मेहनत, समर्पण और लगन ने यह सिद्ध कर दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। शालिनी की सफलता ने प्रदेश की बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।

आइस स्टॉक एक शीतकालीन खेल है जो बर्फ पर खेला जाता है। इसमें खिलाड़ी बर्फ की सतह पर स्टॉक को लक्ष्य की ओर स्लाइड करते हैं। भारत में यह खेल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.