expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

8 साल के ओम ने शीर्षासन में 'शिव तांडव स्तोत्र' पढ़कर रचा इतिहास।


All India tv news। सिरसी, कर्नाटक: कर्नाटक के सिरसी के 8 वर्षीय ओम एन ने योग और संस्कृति का अनोखा संगम पेश कर सबको चौंका दिया है। नन्हे योगी ने शीर्षासन की कठिन मुद्रा में 3 मिनट 47 सेकंड तक लगातार 'शिव तांडव स्तोत्र' का पाठ कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।


शीर्षासन योग की सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्राओं में से एक मानी जाती है, जिसमें संतुलन और एकाग्रता दोनों चाहिए। इस मुद्रा में उल्टे खड़े होकर मंत्रोच्चार करना शारीरिक और मानसिक दृढ़ता का प्रमाण है। ओम ने इतनी कम उम्र में यह कारनामा कर दिखाया।


ओम की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और योग गुरुओं ने खुशी जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओम रोजाना घंटों योगाभ्यास करते हैं। उनकी इस उपलब्धि ने जिले भर के बच्चों और युवाओं को योग और भारतीय संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है।

सोशल मीडिया पर भी ओम के वीडियो को खूब सराहा जा रहा है। लोग उन्हें "नन्हा योगी" और "संस्कृति का वाहक" कह रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.