expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

सल्ट में वनाग्नि नियंत्रण समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

 



All India tv news। अल्मोड़ा: विकास खण्ड सल्ट के सभागार में बुधवार 6 मई 2026 को क्षेत्र पंचायत स्तरीय और ग्राम पंचायत स्तरीय वनाग्नि नियन्त्रण समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण में क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत स्तरीय वनाग्नि नियन्त्रण समिति के अध्यक्ष, खण्ड स्तरीय अधिकारी, ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और राजस्व उप निरीक्षक समेत विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

गोष्ठी में मास्टर ट्रेनर गजेन्द्र कुमार पाठक, संयोजक शीतलाखेत मॉ़डल अल्मोड़ा ने वनाग्नि प्रबन्धन का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि गर्मियों में बढ़ती जंगल की आग की घटनाओं को रोकने के लिए यह प्रशिक्षण क्षेत्र में बेहद हितकारी साबित होगा।

कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी सल्ट देवेन्द्र कुमार तेवाड़ी और सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज रावत ने वनाग्नि नियंत्रण को लेकर अपने विचार रखे। खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि पंचायत स्तर पर समितियों को सक्रिय कर जंगलों को आग से बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

प्रशिक्षण में ग्राम विकास अधिकारी गोविन्द सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य शम्भू सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश पंवार, प्रधान संगठन अध्यक्ष गिरीश चन्द्र सिंह रावत, प्रधान शंकर सिंह रावत, राजस्व उपनिरीक्षक शुभम कुमार सहित रेखीय विभागों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.